ईडी की छापेमारी में साहिबगंज डीसी के यहां लाखों कैश के साथ मिले ये भी

झारखंड
Spread the love

रांची। ईडी ने 3 जनवरी को झारखंड के साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के यहां छापेमारी की थी। खनन घोटाले में की गई छापेमारी के दौरान लाखों कैश के साथ कारतूस भी मिले। कई बेमानी बैंक खातों का भी खुलासा हुआ। उसे फ्रिज कर दिया गया है।

ईडी की तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की गई। साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित 36.99 लाख रुपये मिले।

इसके अतिरिक्त साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और .45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किये गये।

तलाशी के दौरान 30 बेनामी बैंक खातों का भी पता चला। उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। 3 जनवरी को तलाशी गई थी। झारखंड में बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन के खिलाफ जांच के तहत ईडी द्वारा 51 तलाशी ली गई है। इस क्रम में 8 गिरफ्तारियां की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।