केवी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कई प्रस्‍ताव पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। एचईसी कैंपस के सेक्‍टर-2 स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) नबंर 1 में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक 17 जनवरी को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सत्र 2024-2025 के लिए कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इसमें विद्यालय की आवश्यकता अनुरूप खरीदे जानी वाली वस्तुओं के क्रय संबंधी निर्णय लेने के लिए स्थानीय खरीद समिति (एलपीसी) के गठन का प्रस्ताव की अनुशंसा की गई।

केवीएस के लिए शिक्षा संहिता के अनुसार वीएमसी सदस्य सचिव ने सत्र 2024-2025 के लिए प्रस्तावित माता-पिता और शिक्षकों के नामों को नए प्रतिनिधियों के रूप में वीएमसी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

कार्यालय उपयोग के लिए इन्वर्टर सेट (बैटरी के साथ), विद्यालय के प्रवेश क्षेत्र, स्टेज और फ्लोरिंग और हॉल के एयरकंडीशनिंग के फर्श और नवीनीकरण के प्रस्ताव दिए गए।

सत्र 2024- 2025 के लिए अंशकालिक संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित करने के प्रस्ताव की अनुशंसा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अवर सचिव विजय कुमार, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आप्‍त सचिव अमरेंद्र कुमार शरण, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनिता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।