सोने का पहला दरवाजा लगते ही दमक उठा राम मंदिर, देखिए खूबसूरत तस्वीर

उत्तर प्रदेश देश धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीं, राम मंदिर में सोने के दरवाजे लगाने का काम शुरू हो गया है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में देख सकते हैं कि गेट नंबर 11 पर सोने की परत का दरवाजा लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ऐसे 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे।

इससे पहले राम मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। अयोध्या से सोमवार जटायु की मूर्ति पहुंची है। जटायु की मूर्ति को राम मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी।  मूर्ति अयोध्या मंदिर में बने कुबेर टीला पर लगा दी गई है। जटायु की यह मूर्ति 20 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची है। इसे बनाने में करीब 3 महीने का वक्त लगा था।

मंदिर प्रशासन राम मंदिर को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो रात में शूट किया गया है और मंदिर निर्माण के कार्यों को दर्शाया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रभु श्री रामलला सरकार का पवित्र गर्भगृह दुनिया भर के लाखों राम भक्तों के स्वागत के लिए अपनी पूरी भव्यता के साथ तैयार है।“

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मूर्ति के स्वरूप का खुलासा करते हुए कहा है कि जो मूर्ति श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी, वह श्यामल रंग की होगी। रामचरितमानस और बाल्मीकि रामायण में वर्णित राम के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया।

कर्नाटक के पत्तों से बनी दो श्यामल पत्थरों में से एक मूर्ति श्री राम के गर्भ गृह मंदिर में स्थापित होगी और बाकी दोनों अलग-अलग स्थलों पर स्थापित की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने मूर्ति को विस्तार से वर्णन किया, कहते हुए, ‘इस मूर्ति में देवत्व यानि भगवान का अवतार है, विष्णु का अवतार है। यह एक राजा का बेटा होने के साथ-साथ राज पुत्र और देवत्व का संगम है।’