सीसीएल में धूमधाम से मनाया गया ‘पराक्रम दिवस’

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया। उपस्थित सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मियों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किए गए संघर्षों का स्मरण करते हुए उनके मूल्यों को आत्मसात करने की बात की।

इस अवसर पर सीएमएस गांधीनगर डॉ. सुमन सिंह, विभागाध्यक्षा (कल्याण) श्रीमती रेखा पांडे, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) सुजीत गोस्वामी, विभागाध्यक्षा (मैनपॉवर) श्रीमती कविता गुप्ता, पीके सिन्हा, आरके सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में कल्याण विभाग एवं अन्य की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।