Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में आज यानी 5 जनवरी को रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई। कल यानी 6 जनवरी को भी बारिश होगी। इसके साथ ही कई जिलों में कोहरा भी होगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 5 जनवरी, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
6 जनवरी को यहां बारिश
केंद्र के मुताबिक 6 जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
7 जनवरी से ये स्थिति
7 जनवरी से सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां लगेगा कोहरा
केंद्र के मुताबिक 6 और 7 जनवरी को उत्तरी और दक्षिण पूर्व भागों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।