Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 29 जनवरी, 2024

मेष

दौड़ धूप रह सकती है। अपनी बारी का इंजतार करें। समय की महत्ता को समझे। संतान को समय दें, क्योंकि उनके सहयोग से कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में भागीदारी मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आराम के लिए समय निकालें।

वृष

किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है। समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशा से दूर रहें।

मिथुन

दिन सामान्य रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही मुंह फेर रहे हैं। तबीयत सही नहीं है तो बीमारी में दवाई असर कम करेगी। बेहतर होगा डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क

दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। दूसरों से मिलकर खुशी होगी। कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास नहीं करें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएं।

कन्या

दिन सामान्य रहेगा। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

तुला

दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

दिन मिलाजुला रहेगा। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। बिना वजह किसी विवाद में नहीं पड़े।

धनु

समय की महत्ता को समझे। समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग नहीं मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें। लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। व्ययस्ता के कारण सेहत को नहीं भूलें। जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके। बनावटी बातें नहीं करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। पक्षियों का दाना पानी डालें। धर्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ

दिन व्यस्त रहेगा। सेहत को नजरअंदाज नहीं करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों आदि के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

समय बेहतरीन होगा। इसका सदुपयोग करें। जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।