Good News : सितंबर से देश में शुरू होगा स्पुतनिक वी का उत्पादन

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) सितंबर में स्पुतनिक वी का उत्पादन शुरू करेगा। कुछ अन्य निर्माता भी भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरील दिमित्रीव ने दी।

बताते चलें कि रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी को आपातकालीन उपयोग के लिए भारत सरकार मंजूरी दे चुकी है। इसकी कई खेप झारखंड सहित देश के कई राज्‍यों में मिल रही है। जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 40,65,862 वैक्सीन लगाई गईं। इसके बाद देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,14,67,646 हो चुका है।

भारत की देश की ड्रग नियामक संस्था ने माना है कि रूस में विकसित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी सुरक्षित है। यह वैक्सीन ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन की तरह ही काम करती है। साइंस जर्नल ‘द लैंसेंट’ में प्रकाशित आख़िरी चरण के ट्रायल के नतीजों के अनुसार स्पुतनिक वी कोविड-19 के खि‍लाफ करीब 92 फीसदी मामलों में सुरक्षा देता है।