हेमंत ने दिया इस्‍तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्‍तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही थी।

झामुमो की राज्‍यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा, ‘अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्या है।’

झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ‘विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है। राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं।’ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। सभी विधायक हमारे साथ हैं।’

जानकारी हो कि ईडी हेमंत सोरेन को लगातार नोटिस भेज रही थी। कथित जमीन घोटाले मामले में उन्‍हें पूछताछ के लिए बुला रही थी। अंतत: ईडी ने उसने सीएम आवास पर आकर पूछताछ की। उसके बाद उन्‍हें हिरासत में ले लिया।

हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सत्‍ताधारी दल के विधायकों के साथ बैठक भी की थी। इसमें उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन भी मौजूद थी। कल्‍पना को सीएम बनाने पर उनके परिवार में ही विवाद हो गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।