संत अलोइस हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों का गेट टूगेदर, की मस्‍ती

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत अलोइस हाई स्कूल के 1983 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का नए साल के मौके पर गेट टूगेदर हुआ। मस्ती के माहौल में जमकर नाच गाना हुआ। इसमें विदेशों में रहने वाले कई विद्यार्थी भी शामिल हुए।

संत अलोइस हाई स्कूल के 1983 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने नए साल के मौके पर गेट टूगेदर का आयोजन किया। डिप्टीपाड़ा स्थित सुबंश झा कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस गेट टूगेदर में स्कूल के 18 पूर्ववर्ती छात्र सपरिवार शामिल हुए। नए साल के आगमन की खुशी में जमकर मस्ती की। पुरानी यादों को ताजा किया।

मौके पर जहां पत्नियों ने डांस परफॉर्म किया, वहीं दोस्तों ने कैरोके पर अस्सी के दशक के गीत गाकर समां बांध दिया। इस दौरान तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फीज का दौर भी चला। मौके पर नव वर्ष का केक भी काटा गया। सभी ने स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और डिनर का लुत्फ भी उठाया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहित वर्मा, जो फिलहाल कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क में कार्यरत है, साउथ कैरोलिना से और कर्नल सत्यरूप भुवनेश्वर से, संजय प्रसाद पटना से विशेष तौर से रांची पहुंचे। लगभग पच्चास लोग इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बैच के पंकज झा और विजय नायक ने किया।

गेट टूगेदर में नरेश पपनेजा, पंकज झा, उदय लाल, विकास कुमार, ज्ञान बर्मन, विकास रंजन, विजय नायक, संजय सहाय, आलोक शर्मा, संजय प्रसाद, अनूप कुमार, सत्यरूप, सुनील पोद्दार, राकेश झुनझुनवाला, आनंद कुमार, सतपाल सिंह एवं संतोष विजयवर्गीय सपरिवार शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।