गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी-35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी स्व. धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)
स्व. पतरू राय की आश्रित पत्नी श्रीमती परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)
स्व. दशरथ राय की आश्रित पत्नी श्रीमती सरोतिया देवी (ग्राम- डेलीपाथर, प्रखण्ड- रामगढ़, जिला- दुमका)

पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी

प्रथम पुरस्कार- एसएसबी- 35 वाहिनी
द्वितीय पुरस्कार- एसआईआरबी- 1 दुमका
तृतीय पुरस्कार – एनसीसी बटालियन एवं भारत स्काउट एंड गाइड (महिला), दुमका

झांकियों को मिला पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार- पर्यटन विभाग, दुमका
द्वितीय पुस्कार- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका
तृतीय पुरस्कार- वन विभाग, दुमका

आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

क्लेमेंट मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहि‍बगंज)
विजय कुमार मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहि‍बगंज)
राजेश हेमब्रम (अनुसेवक, साहि‍बगंज)
मारंग मुर्मू (अनुसेवक, साहि‍बगंज)

पेंशन प्रमाण पत्र सौंपा

महादेव टुडू (अंचल -मसलिया)
नागेंद्र हेमब्रम (अंचल – जरमुंडी)

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

राजू कुमार
गीतिल तिरिया

यहां सीधे पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।