खनिज सुरक्षा सप्‍ताह में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना को मिले तीन पुरस्‍कार

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने 66वें वार्षिक खनिज सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में तीन पुरस्कार हासिल किए। यह कार्यक्रम सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने हजारीबाग के चरही स्थित जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में शनिवार को आयोजित किया था।

चट्टी बरियातु परियोजना को सुरक्षा उपकरणों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई), और व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रावधानों के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

परियोजना को यह सम्मान चीफ इंस्पेक्टर ऑफ़ माइंस एंड डायरेक्टर जनरल ऑफ़ माइंस सेफ्टी प्रभात कुमार और एनटीपीसी के कोयला खनन मुख्यालय के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक अनिमेश जैन की उपस्थिति में मिला।

परियोजना ने कामकाजी परिस्थितियों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए दूसरा पुरस्कार भी जीता। यह पुरस्कार चट्टी बरियातु की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण बनाने के लिए गंभीर है।

इसके अलावा परियोजना को स्वच्छता, प्रचार, प्रसार, और आईटी पहलों जैसे क्षेत्रों में सराहनीय प्रयासों के लिए तीसरा पुरस्कार मिला। परियोजना की तरफ से उप महाप्रबंधक यतीश कुमार, संजय कुमार मोहंती और अशोक कुमार ने पुरस्‍कार प्राप्‍त किया। 

कार्यक्रम में परियोजना ने एक स्‍टॉल भी लगाया। इसमें अपनी विभिन्न गतिविधि और उपकरणों को प्रदर्शित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।