बारात लेकर जा रहा था बोलेरो, बाढ़ की चपेट में आने से बहा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। चक्रवाती तूफान यास ने देश के कई राज्‍यों में तबाही मनाई है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिला। इसकी चपेट में बारात लेकर जा रहा बोलेरो भी आ गया। बारिश के कारण आई बाढ़ की चपेट में आने से बोरोलो बह गया।

जानकारी के मुताबिक लातेहार में बुधवार की सुबह से ही बारिश होने से अचानक नदी में बाढ़ आ गई। इसकी वजह से सदर प्रखंड के टुपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बोलेरो वाहन बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर यह बोलेरो वाहन बारात लेकर टुपु हेसला के कृष्णा प्रजापति के यहां से गढ़वा जिले के कल्याणपुर अजय प्रजापति के घर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हेसला से टुपु जा रहे बारातियों को लेकर वाहन नदी के किनारे पहुंचा तो पानी कम था। चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। इसी बीच नदी में पानी बढ़ने लगा और गाड़ी बाढ़ में फंस गई। हालांकि इसमें सवार चालक और अन्य चार बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

लोगों ने बताया कि पानी की धार इतनी तेज थे कि बोलेरो नदी में ही पलट गया और बहने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने मोटे रस्से से बांध कर वाहन को दूर जाने से बचाया। बोलेरो चालक ने बताया कि प्रशासन से पास लेकर बाराती जा रही थी। अचानक नदी में बाढ़ आने से बोलेरो बहने लगा।

यह बोलेरो वाहन हेसला गांव निवासी प्रेम प्रजापति का बताया जा रहा है। काफी देर तक नदी में ही बोलेरो फंसा रहा। हालांकि दूसरे वाहन से बराती गढ़वा जिले के लिए रवाना हो गई।