राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव की अपील, लोग 22 जनवरी को नहीं आएं अयोध्‍या, यहां मनाएं उत्‍सव

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को करेंगे।

राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने को लेकर देश भर के भक्‍तों में उत्‍साह है। बड़े पैमाने पर लोग समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इसकी तैयारी में लगे हैं।

इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वे 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएं। भीड़भाड़ से बचें।

राय ने लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या आने के बजाय अपने निकटतम मंदिर में ‘आनंद महोत्सव’ मनाने का आग्रह किया। चाहे वह मंदिर छोटा हो या बड़ा।

सचिव ने लोगों से उस मंदिर में जाने के लिए कहा जो उनके लिए संभव हो। भले ही वह किसी अलग देवता या देवी का हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।