उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ के झारखंड दौरे का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी, देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड राज्य का प्रथम दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति दो प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों को संबोधित करेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी कर दिया गया है।

उपराष्ट्रपति दोपहर 1.10 बजे रांची एयरपोर्ट आएंगे। वहां से जमशेदपुर पहुंचेंगे। वे 2.20 बजे जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे वहां 3.35 बजे तक रहेंगे।

जमशेदपुर से उपराष्‍ट्रपति 4.40 बजे धनबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4.55 बजे आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस) पहुंचेंगे। संस्‍था के 43वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेगें। वहां उपस्थित शिक्षकों और छात्रों से संवाद करेंगे।

आईआईटी में वे 6.15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद शाम 8 बजे काजी नजरूल इस्‍लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।