Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। सर्दी के प्रकोप के बीच न्‍यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान बढ़ने के बाद भी कनकनी से लोगों को राहत नहीं मिली है। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 23 दिसंबर को बताया कि डालटनगंज के न्‍यूनतम तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है।

बीते कल की तुलना में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 23 दिसंबर को 4.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया था। यह 22 दिसंबर को 3.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

कांके का तापमान 4.5 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार 23 दिसंबर को कांके का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

24 दिसंबर को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 24 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

25 दिसंबर से ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक क सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।