Jharkhand Weather : डीप डिप्रेशन में बदला लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा। इसके कारण 5 दिसंबर से बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 3 दिसंबर को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भी गढ़वा सहित कई जिलों में हल्‍की बारिश हुई। राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

3 दिसंबर से ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

5 दिसंबर को यहां बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

6 दिसंबर को यहां बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 6 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो में देखने को मिलेगा।

7 दिसंबर को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।