सहारा इंडिया बैंक के मैनेजर की हत्या, पत्नी को किया घायल

अपराध झारखंड
Spread the love

रामगढ़ (झारखंड)। सहारा इंडिया बैंक के मैनेजर की हत्या अपराधियों ने कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले का है।

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ क भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सेंट्रल सौंदा में सहारा इंडिया बैंक की भुरकुंडा ब्रांच में सेक्टैर मैनेजर कमलेश नारायण शर्मा (55) की अपराधियों ने हत्या कर दी। अपराधियों ने धारदार नुकीला हथियार से उनकी हत्या की है। इस दौरान उनकी पत्नी चंचला (50) पर भी जानलेवा हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हैं। तत्काल पत्नी को भुरकुंडा अस्पताल ले जाया गया। वहां से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

अपराधियों ने घर की खिड़की से घुसकर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब मिली, जब परिजन उन्हें जगाने गए। कमलेश के भतीजों ने जगाने का प्रयास किया। उनके नहीं उठने पर परिजनों को शक हुआ। उसके बाद बड़े लोग पहुंचे। अंदर देखा तो दंपति खून से लतपथ थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रभात कुमार, पतरातू डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, पतरातू पुलिस निरीक्षक लिलेश्वर महतो, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अजित भारती, भदानीनगर ओपी प्रभारी सोनू कुमार, सुमित पांडे, प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थरल पर पहुंचे। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।