Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तूफान का असर झारखंड पर भी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण के राज्‍यों में तूफान ‘मिचौंग’ कहर बरपा रहा है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 4 दिसंबर को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

5 दिसंबर को इन जिलों में बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो में देखने को मिलेगा।

6 और 7 दिसंबर को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 6 और 7 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।