संविधान विरोधी बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर संविधान विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना पुराने उपायुक्त कार्यालय के सामने भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में हुआ। पार्टी ने मंत्री हफीजुल हसन के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था, “मेरे लिए शरिया पहले है, संविधान बाद में।” भाजपा ने इसे राष्ट्रद्रोह करार देते हुए मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। धरना प्रदर्शन के अंत में भाजपा के पदाधिकारीयों ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा “जो मंत्री शपथ लेकर संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं, वे अब उसे पैरों तले रौंद रहे हैं। यह सीधा राष्ट्रद्रोह है। हेमंत सोरेन सरकार या तो संविधान के साथ खड़ी हो या इन कट्टरपंथियों का खुला समर्थन स्वीकार करे। दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा।”

धरना प्रदर्शन में रंजन प्रसाद, मुकेश सिंह, रवि शंकर विश्वकर्मा, पवन शर्मा, अनंत सयनम, रूपा दास, मृदुला निषाद, हेमंन्ती विश्वकर्मा, प्रसन्न बिरुवा, गुणांन देवगम, पप्पू महतो, अनिल दास, अक्षय खत्री, दिलीप साव, जूली खत्री, सन्नी पासवान, अनु विश्वकर्मा, जितेंद्र ओझा, तरुण सवैंया, जगदीश निषाद, हर्ष रवानी, नीरज पांडे, अशोक तुम्बिल, डमरू धार बारिक, अशोक पीलवा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK