झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 दिसंबर को, संभव है ये निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 दिसंबर को रांची में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 15 दिसंबर, 2023 को अपराह्न 4 बजे या विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

मुख्‍यमंत्री लगातार प्रतियोगिता परीक्षाओं में युवाओं को आवेदन शुल्‍क से मुक्ति देने की घोषणा कर रहे हैं। इस बैठक में इससे संबंधित प्रस्‍ताव पेश होने पर इसपर मुहर लग सकती है। इसके अलावा भी कई अन्‍य निर्णय होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।