सरकार पहुंची आपके द्वार, ग्रामीण योजनाओं का ले लाभ

झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड की सेवई उत्तरी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चितरपुर प्रमुख द्रौपती देवी, विशिष्ट अतिथि सेवई उत्तरी मुखिया कुलदीप सिंह, चितरपुर बीडीओ ज्ञानमनी एक्‍का, सीओ दीपक मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच कंबल के अलावा धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची हुई है। गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। इस दौरान उन्होंने वहां वहां स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र महतो, बीपीओ कुमार विवेक सिंह, 20 सूत्री सदस्य जगरनाथ महतो, उत्तम पटवा, पंचायत सेवक सिकंदर अंसारी, ब्रम्हानंद पाठक, रोजगार सेवक मो एकरामूल, शत्रुघन सिन्हा, बिनोद कुमार सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।