गया : शिवनगर पंचायत में विधिक सेवा कैंप सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। बिहार के गया जिले के टेकारी प्रखंड की शिवनगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में विधिक सेवा कैंप सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री ने इसका उद्घाटन किया।

अवन न्‍यायाधीश ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्‍क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। महिला या बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति, मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्ति, भिखारी, दिव्यांग व्‍यक्ति, मानसिक रोगी, औद्योगिक कर्मकार, आपदा पीड़ित व्यक्ति, राज्य सरकार द्वारा मानक वार्षिक आय से कम आय वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं।

उप विकास आयुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। पंचायत में खेती से संबधित सारी जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को जनता की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि‍ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम सफल रहा। मौके पर नुक्‍कड़ नाटक कर जल जीवन हरियाली अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सात निश्चय पार्ट 2, छठी एवं सातवीं वित्त से पारित योजना के आधार पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्‍तुत किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार, गया सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह, टेकारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनन्द, शिव नगर पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार सिंह, सरपंच अनुमंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, महमन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि‍ लाल शर्मा, उप मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मुकेश कुमार पासवान, शिवनगर पंचायत के सरपंच सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।