रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के वानिकी संकाय में 80 फॉरेस्ट गार्ड को एक दिवसीय प्रशिक्षण 1 दिसंबर, 2023 को दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन वानिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ एम. एस. मलिक ने किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास से संबंधित परियोजना के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. कौशल कुमार, डॉ. रासबिहारी साह, डॉ. ज्योतिष केरकेट्टा, डॉ. बसंत उरांव और डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने भी वानिकी से संबंधित जानकारी दी। सभी प्रशिक्षुओं को नर्सरी, गिलोय प्रोसेसिंग केंद्र, विंडोज औफ झारखंड एवं बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर चाईबासा के वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं फोरेस्टर प्रशिक्षण विद्यालय (चाईबासा) के फैकल्टी भी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।