केविएस के युवा संसद प्रतियोगिता में स्‍वास्तिका कुमारी को प्रथम पुरस्‍कार

झारखंड
Spread the love

रांची। केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) रांची संभाग के युवा संसद प्रतियोगिता में हिनू के केन्‍द्रीय विद्यालय की सुश्री स्‍वास्तिका कुमारी को प्रथम पुरस्‍कार मिला। केन्‍द्रीय विद्यालय बोकारो नं0-1 में तत्‍वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें झारखंड स्थित कई केन्‍द्रीय विद्यालय ने भाग लिया था।

मुख्‍य अतिथि‍ पूर्व सांसद चन्‍द्रशेखर दूबे ने दीप जलाकर युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। लगातार दो दिन चले इस कार्यक्रम में राज्‍य के पांच केन्‍द्रीय विद्यालयों के 300 से अधिक प्रतिभागी छात्र एवं अनुरक्षक शिक्षक उपस्थित हुए थे।

प्रतियोगिता में केन्‍द्रीय विद्यालय (हिनू) प्रथम पाली, केन्‍द्रीय विद्यालय (मेघातूबुरू), केन्‍द्रीय विद्यालय (पतरातू), केन्‍द्रीय विद्यालय (एचईसी, रांची), केन्‍द्रीय विद्यालय (जामताड़ा) की टीमें शामिल हुई। इसमें केन्‍द्रीय विद्यालय रांची संभाग की सहायक आयुक्‍त सुजाता मिश्रा, कई केन्‍द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बच्‍चों की सहभागिता की प्रशंसा की।

संसद की स्‍पीकर के तौर पर भाग लेने वाली छात्रा सुश्री स्‍वास्तिका कुमारी को प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ। प्रशस्ति पत्र, शील्‍ड और सहायक आयुक्‍त एवं कई अन्‍य अतिथि‍यों से आशीर्वाद मिला। सारे सहभागी बच्‍चों में उत्‍साह देखा गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।