SBU : सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर एकता दौड़ आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विवि में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर किया। इस अवसर पर एकता दौड़ को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर गोपाल पाठक ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन यात्रा से अवगत कराया। छात्रों को उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही 565 रियासतों का भारत में विलय हो पाया। आज जरूरत है कि नौजवान उनके जीवन से सीख लेकर देश की एकता के लिए शपथ ले और काम करें।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रयासों की सराहना की। छात्रों से देश की एकता एवं अखंडता कायम रखने का आहवान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी बहुत ही कुर्बानियों के बाद मिली है। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर सभी छात्रों से देश की एकता और अखंडता के लिए आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने देश प्रथम है, इस मंत्र को छात्रों को हमेशा ध्यान रखने पर बल दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ संजीव सिंन्हा ने स्‍वागत किया। धन्यवाद कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मेघा सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आरोही आनंद ने किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ सुभानी बारा, डॉ अशोक अस्थाना, डॉ संजीव कुमार, डॉ विद्या झा, डॉ शैलेश नारायण, डॉ राजकुमार सिंह, प्रो अमित गुप्ता, प्रो राजीव रंजन, सुभाष नारायण सहदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी ऑफिसर, संकायाध्यक्ष, सह संकायाध्यक्ष, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता एवं अखंडता की शपथ ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।