
पटना। रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरथौल और मध्य विद्यालय, कुरथौल के बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया। बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड की अध्यक्ष पूजा केडिया, सचिव नारायण खेरिया, डॉ नील भारत केडिया और कोषाध्यक्ष सौरभ टिकमणी मौजूद थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित की। इसके बाद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने किया। उन्होंने बाल दिवस के आयोजन के बारे में जानकारी दी। पूजा केडिया और नारायण केडिया ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले यह देश हित के लिए बेहद अहम है। इसके साथ ही बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है।
इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरथौल के प्रधानाध्यापक अवनी कुमार सिंह, मध्य विद्यालय कुरथौल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, मानसी कुमारी, रागिनी कुमारी, रिया कुमारी, रत्न प्रिया, काजल कुमारी, पायल कुमारी, साहिल कुमार, प्रिंस कुमार, अराध्या कुमारी, अनन्पा कुमारी, हर्षी कुमारी, बबली कुमारी, अंजली कुमारी, आकाश, प्रियंका कुमारी, खुशी मौजूद थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।