CM नीतीश के अचानक दिल्ली रवाना होने से सियासी अटकलें तेज, लग रहे ये कयास

बिहार देश
Spread the love

पटना। गुरुवार को बिहार के CM नीतीश कुमार अचानक दिल्ली रवाना हो गये। इसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंख की चेकअप कराने के लिए दिल्ली गए हैं, लेकिन उनके अचानक से दिल्ली जाने के पीछे कई राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं।

बता दें कि, राजद सुप्रीमो लालू यादव एक दिन पहले ही दिल्ली गये हैं। अब नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से कई प्रकार की सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है।

25 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार भी गुरुवार शाम थम गया। इसके पहले अचानक से नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने के खास कारण माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी कह चुके हैं कि विपक्षी दलों के आईएनडीआईए गठबंधन की आगामी गतिविधियां विधानसभा चुनावों के बाद होंगी।

ऐसे में माना जा रहा है कि वे फिर से इंडिया को सक्रिय करने के लिए दिल्ली में कई नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान दो दिनों तक दिल्ली में देश की सियासी हलचल तेज रहने की उम्मीद जतायी जा रही है।