अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित हुआ पिस्का स्टेशन, मिलेगी ये सुविधाएं

झारखंड
Spread the love

  • सिल्ली इलू बाईपास रेल लाइन का डीपीआर तैयार
  • एलेप्पी एक्सप्रेस में बढ़ा रांची से सीटों का कोटा

रांची। पिस्का रेलवे स्टेशन का चयन अमृत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अच्छी छत के साथ लिफ्ट और अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने रांची सांसद संजय सेठ को दी। उन्‍होंने रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडल स्तरीय बैठक में सांसदों के उठाए बिंदुओं को लेकर जवाब दिया है।

सांसद को दिए जवाब में उन्होंने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। मई, 2025 तक इस कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। वहीं भागलपुर पुनदाग क्षेत्र में बनने वाले अंडरपास को लेकर बताया गया है कि 2024-25 को लेकर जो कार्य योजना तैयार की जाने वाली है, उसमें रेलवे बोर्ड के समक्ष इसे स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी हो गई है। बहुत जल्द इसके भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

चुटिया में बनने वाले फ्लाई ओवर को लेकर बताया गया है कि यह फ्लाई ओवर केंद्र और राज्य के 50-50 के अनुपात में बनाया जाना है। राज्य सरकार के द्वारा इस मुद्दे पर एक संयुक्त बैठक जनवरी, 2023 में हुई है। इसे राज्य सरकार को ही पूर्ण करना है। यह मामला पूरी तरह से राज्य सरकार के पाले में है। वहीं बालालोंग, पिस्का, सिंहपुर रेल लाइन को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य प्रक्रियाधीन है। यह एक महत्वपूर्ण लाइन होगी, जिससे रांची के रेलवे के विकास को एक गति मिलेगी।

सिल्ली इलू बाईपास लाइन का सर्वे पूरा किया जा चुका है। डीपीआर की तैयारी भी की जा रही है। डीपीआर जनवरी, 2024 को पूर्ण कर लिया गया है। रेलवे बोर्ड के समक्ष इसे जमा भी कर दिया गया है।

मुरी कंदरा लाइन लाइन का दोहरीकरण पूर्व से ही किया जा चुका है। धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस में पहले की तुलना में रांची से सीटों का कोटा बढ़ाया गया है। थर्ड एसी में 23 सीट बढ़ाई गई है, जबकि स्लीपर क्लास में 16 सीटों का कोटा बढ़ाया गया है।

इस बैठक में 14 बिंदु उठाए गए थे, जिसका बिंदुवार जवाब भी दिया गया है। सांसद संजय सेठ ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर से मंडल स्तरीय सांसदों की बैठक होनी है। इस बैठक में वे रांची चक्रधरपुर रेल मंडल सहित रेल क्षेत्र के विकास और रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रमुखता से अपने सुझाव रखेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र को और भी कई सौगातें दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।