दिव्यांगों के साथ पांडेय दंपत्ति ने मनाई शादी की सालगिरह

सरोकार झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रजरप्पा (रामगढ़)। आमतौर पर लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह, अन्‍य पारि‍वारिक समारोह अपनों के साथ मनाते हैं। हालांकि कुछ लोग अपनी खुशियों में दूसरों की खुशियां भी ढूंढते हैं। ऐसे ही एक दंपत्ति हैं झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर उत्तरी पंचायत के मिंटू पांडेय और मधु पांडेय।

इस दंपत्ति ने अपनी शादी की सालगिरह कुछ अनोखे अंदाज में मनाई। उन्‍होंने दर्जन भर से ज्यादा दिव्यांग बच्चों के बीच शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। इस दौरान बच्चों के बीच मिठाई का पैकेट बांटा गया।

मौके पर मधु पांडेय और मिंटू पांडेय ने कहा कि लोग अपने खुशी का पल होटल और दोस्तों के साथ मनाते हैं। हमलोग अपनी खुशी दिव्यांग बच्चों के साथ साझा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बढ़ चढ़कर दिव्यांगों की मदद करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।