झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। उन्‍होंने इससे त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा।

जानकारी हो कि रघुवर दास गैर आदिवासी और 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाले झारखंड के पहले मुख्‍यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद भाजपा ने उन्‍हें केंद्रीय उपाध्‍यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल बना दिया गया है।

दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। नई दिल्‍ली में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इससे पहले दिन में उन्‍होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।