मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर 32 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्‍कार

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्था ने रांची के जुमार नदी तट पर 32 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से 26 नवंबर, 2023 को अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी से अज्ञात शवों को निकालकर पैककर जुमार नदी के तट पर लेकर आए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा बीते नौ वर्षों से अज्ञात शव का अंतिम संस्‍कार करने का काम किया जा रहा है। आज यह 50वां कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब तक 1655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, संदीप कुमार, अरुण कुटारियार, सीताराम कौशिक, संजू कुमार, राहुल चौधरी, विकाश सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, नीरज खेतान, सुमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।