झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 राइस मिलों का किया शिलान्यास, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 राइस मिलों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहली बार इतने बड़े पैमाने पर काम कर रही है। राज्य के किसान खुशहाल रहें सरकार यही चाहती है। सरकार किसानों की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि राज्य में 14 मिल से काम नहीं चलेगा। राज्य में और मिल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां 100 मिल होने चाहिए, फिलहाल 80 मिल हैं। राइस मिल के खुल जाने से किसान ज्यादा धान बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री सोरेन सोमवार को 14 राइस मिल के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

शिलान्यास कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार गंभीर है। किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रही है, क्योंकि, राज्य का 70 फीसदी आबादी गांवों में बसती है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद वित्र मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में राइस मिल की सख्त जरूरत है। राइस मिल के खुलने से निजी क्षेत्र व सरकार दोनों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 20 राइस मिल खोलने का प्रस्ताव था, पर पहले चरण में 14 मिल का शिलान्यास किया गया है। छह राइस मिल जल्द ही खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आटा मिल भी खुले तो इसका भी लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राइस मिल खुलने से झारखंड के किसान पहले से ज्यादा धान बेच सकेंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।