सतबहिनी झरना तीर्थ में कराई गई प्रेमी युगल की शादी

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व लरीतन स्थल में शनिवार को एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। जहां कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सहित पंचायत के गणमान्य लोगों के सहयोग से कांडी निवासी ललन सिंह के पुत्र राहुल सिंह की शादी उनके बगलगीर चंद्रशेखर सिंह की पुत्री किरण कुमारी के साथ संपन्न हुई।

मुखिया विजय राम ने कन्यादान किया। कांडी मुखिया ने अन्य लोगों के सहयोग से तिलक के सामान के साथ-साथ लड़की को साड़ी, शॉल, ट्रॉली बैग व ट्रंक सहित कई सामग्री प्रदान की गई। सतबहिनी झरना तीर्थ के पुजारी सुनील दुबे ने हिन्दू रीति‍ रिवाज से शादी संपन्न कराई।

कांडी मुखिया ने कहा कि उन्‍होंने गरीब, मजदूर, अनाथ बेसहारा की बेटियों की शादी अपने खर्च से करने का निर्णय लिया है। कोई भी गरीब लड़का-लड़की के मां-बाप जिनके पास शादी का खर्च नहीं है, वे कांडी आएं। उनके बच्चों की शादी राम जानकी मंदिर में मुखिया व कांडी पंचायत की जनता के सहयोग से कराई जाएगी।

शादी में कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के साथ-साथ पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, उप मुखिया दिलीप राम, एएसआई संजय राम, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि, अनूप राम, कृष्णा बारी, विनोद चंद्रवंशी, जयप्रकाश, विजय राम, विमलेश राम व रविंद्र साह सहित दोनों पक्षों से कई महिलाएं भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।