Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। रांची सहित कई जिलों में आसमान में बादल छा गए हैं। कल राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 नवंबर को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
आज यहां बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 29 नवंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में देखने को मिलेागा।
30 नवंबर से ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।
3 दिसंबर से ये स्थिति
मौसम केंद्र के अनुसार 3 और 4 दिसंबर तक आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।