सेवा भारती के शिविर 181 मरीजों का नि:शुल्क चेकअप, दी गई दवा

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। सेवा भारती के तत्वावधान में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मसमानो में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें की बीपी, शुगर, हार्ट बीट, वजन आदि की जांच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली सुमन ने 181 मरीजों का चेकअप किया। लाइफ केयर हॉस्पिटल की ओर से मरीजों को हर तरह की दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई।

सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ, सचिव जयप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष परमानंद कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा ने कहा कि असहाय एवं मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। सेवा भारती आगे भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाते रहेगी। महिलाओं के प्रशि‍क्षण के लिए सिलाई सेंटर खोला जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक कि‍या जाएगा।

हॉस्पिटल के संचालक विकास अग्रवाल ने कहा कि सेवा भारती के इस कार्य में सहयोग हमेशा रहेगा। डॉ अंजली सुमन ने कहा कि‍ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर सेवा कार्य करने में मन की संतुष्टि होती है। गरीबों की सेवा ही बहुत बड़ा धर्म है। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहा।

शिविर के आयोजन में अतुल सर्राफ, बबलू उरांव, मारवाड़ी एकता शाखा की उपाध्यक्ष अंजली सर्राफ के अलावा ममता उरांव, हॉस्पिटल संचालक कमरान कमर, राहुल राम, शमीम अंसारी, सोनी कुमारी, जिलानी अंसारी, एएनएम मेनका, बलमा कुजूर ने भी सहयोग दिया।