Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 29 नवंबर, 2023

मेष

मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है, उनको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

दिन मनोनुकूल रहेगा। चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है, उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है, उन्हें नया सीखने को मिलेगा। शिक्षक भी खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

मिथुन

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है। किसी नई डील में पैसा लगाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग वाहन खरीदना चाहते है, उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क

दिन बढ़ि‍या रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है, उनके व्यापार का विस्तार होगा। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह

दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे हैं, उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या

दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है। लाभ होगा।

तुला

दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

वृश्चिक

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है, उन्हें नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में समय बिता सकते हैं।

धनु

दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। वकील को किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है, उन्हें फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी।

मकर

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है, उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

कुंभ

दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।