शर्मनाक : पहले बिजली का तार काटकर किया अंधेरा, फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

अपराध देश बिहार
Spread the love

गया। गया में शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। गया के शेरघाटी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि घर के बाहर सब आंगन में सोए हुए थे। बीती रात लगभग एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने सबसे पहले बिजली का तार काटकर अंधेरा कर दिया। फिर मां की बगल में सोयी नाबालिग बच्ची को उठाकर खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद मूर्छित बच्ची को लाकर पुन: उसी जगह पर छोड़ दिया। सुबह होने के बाद जब जागी तो देखी कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा है। वह बेहोशी हालत में है। फिर दुष्कर्म की आशंका हुई। उसने पति को इसकी सूचना दी। तत्काल मोबाइल के माध्यम से थाने को सूचित किया गया।

सूचना पाकर शेरघाटी थाना अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद एवं एसआई राकेश कुमार वहां पहुंचे। बच्ची की हालत देखते हुए प्रशासन एवं परिजन उसे शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया।

थाना अध्यक्ष राजकशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।