CMPDI : सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर उरूगुटु में हुई ग्राम सभा

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई (CMPDI) ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2023 के अंतर्गत झारखंड के रांची जिले की उरूगुटु पंचायत स्थित सचिवालय भवन में 5 नवंबर को ग्राम सभा का आयोजन किया। इसमें पीआईडीपीआई संकल्प पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा ने लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार के खतरे के बारे में बताया। उन्हें अपनी जीवन शैली में नैतिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर मुखिया श्रीमती पूजा किस्पोट्टा ने भ्रष्टाचार पर जागरुकता फैलाने के लिए और ग्रामवासियों/आम लोगों को शिक्षित करने के लिए सीएमपीडीआई के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुखिया श्रीमती पूजा किस्पोट्टा, सरपंच श्रीमती तारा देवी, उप मुखिया मनुअल अंसारी, प्रधान सुरेश पाहन, ग्राम प्रधान रामेश्वर पाहन,   उरूगुटु ग्राम के वार्ड सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीएमपीडीआई की ओर से वरीय प्रबंधक (माइनिंग/सतर्कता) सुप्रकाश दत्ता, वरीय प्रबंधक (ईएंडएम/सतर्कता) के लक्ष्मण राव, प्रबंधक (कार्मिक/सतर्कता) सैयद वली मंजूर, उप प्रबंधक (भूविज्ञान/सतर्कता) राहुल कार्की, उप प्रबंधक (वित्त/सतर्कता) श्रीमती रितु सिंह उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।