सीसीएल इंटर एरिया बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू 

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल इंटर एरिया बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ। इसका उद्घाटन विभागाध्यक्ष (कल्याण) रेखा पाण्‍डेय ने 14 नवंबर को किया।

यह प्रतियोगिता 16 नवंबर तक चलेगी। इसमें सीसीएल मुख्‍यालय सहित सभी क्षेत्रों के महिला एवं पुरूष वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान वे ओपन सिंगल्स, ओपन डबल्स, टीम चैंपियनशिप, वेटरन सिंगल्स, वेटरन डबल्स प्रतिस्‍पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता कथारा एवं हजारीबाग के बीच खेला गया। इसमें कथारा ने हजारीबाग पर 2.0 से जीत दर्ज की। सीआरएस बरकाकाना ने एमआरएस रामगढ़ पर 2-0 से जीत दर्ज की। सीसीएल मुख्यालय ने बीएंडके को 2-0 से हराया। 

ओपन एकल महिला वर्ग में मालती देवी ने कमालिका हेम्ब्रम को 21-6, 21-3 से, संयमी निधि ने दीपा शिखा को 21-1, 21-2 से, कुमारी मीना मुंडा ने रेणुका शर्मा को 21-12, 8-21, 21-10 से, निशा रंजन ने स्मिता पन्ना को 21-7, 21-8 से हराया।

इस अवसर पर केया मुखर्जी (मुख्य प्रबंधक, कल्याण), आदिल हुसैन (प्रबंधक, खेल), अविराज शेखर (प्रबंधक, कल्याण) और आशीष सिरिल कच्छप (उप प्रबंधक, कल्याण) भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।