मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बच्चों के बीच किया खेलकूद का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के ‘एवरी किड हेल्दी विक’ कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने खेलकूद का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन राणी सती विद्यालय में हुआ। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान बोरा दौड़, किताब नियंत्रण दौड़ और चमच्च-अंटा दौड़  की प्रतियोगिता हुई। विजताओ को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के बाद बच्चों के बीच में ताजे फल और जूस का वितरण किया गया। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधक ने साथ दिया। इसके लिए शाखा सचिव शुभा अग्रवाल ने उन्हें धन्यवाद  दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का साथ रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा सर्राफ, दीपिका मोतिका, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।