Bihar: तालाब में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार देश
Spread the love

भभुआ। बिहार से दुखद खबर आई है। करमचट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तालाब में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पांचों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना धवपोखर गांव की बताई जा रही है। गांव में एक परिवार के लोग धान काटने गए थे। सभी का खाना लेकर बच्चे खेत में गए और लौटने के क्रम में एक तालाब में नहाने लगे।

बताया जाता है कि सभी बच्चे तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में उतर गए और पांचों की मौत हो गई। हालांकि, तीन बच्चे संयोगवश बचा लिए गए।

मृतकों की पहचान शिक्षक सुशील राम की तीन पुत्री अनु प्रिया (12), अंशु प्रिया (10) और मधु कुमारी (8), जबकि उनके छोटे भाई सुनील राम की एक पुत्री अपुर्वा कुमारी (4) और सुनील की बहन रिंकू देवी के पुत्र अमन कुमार (4) के रूप में हुई है।

सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।