41 श्रमिक सुरंग से निकाले गए बाहर, रांची में परिजनों ने बांटीं मिठाइयां

झारखंड
Spread the love

रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से अच्छी खबर आई है। 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। झारखंड के 15 मजदूर फंसे हुए थे। इनमें रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के तीन मजदूर भी शामिल हैं। जैसे ही यह सुखद खबर परिजनों को मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया एवं सुकराम बेदिया के परिजनों ने खुशी में मिठाई बंटवायी। पूरे गांव में खुशी की लहर है।

सभी बस इनकी एक झलक देखने को बेताब हैं। मजदूर अनिल बेदिया की मां ने कहा कि अच्छी खबर सुनकर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अब बस उसे अपनी आंखों में देखना चाहती हूं। 17 दिनों से बेटा सुरंग में फंसा हुआ है। उन्हें काफी चिंता थी। उनकी आंखें अपने बेटे को देखने के लिए तरस रही हैं।

बता दें कि, झारखंड के रांची, खूंटी, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम जिले के मजदूर सुरंग में फंसे हैं। कड़ी मशक्कत से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इससे परिजनों में बेहद खुशी है।

जानकारी के अनुसार रांची के तीन, खूंटी के तीन, गिरिडीह जिले के बिरनी के दो, पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक और पूर्वी सिंहभूम से छह मजदूर सुरंग में फंसे हुए थे।

रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया एवं सुकराम बेदिया सुरंग में फंसे थे। मंगलसूचना मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। अब परिजनों को उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।