रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ये परिवर्तित मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 25 अक्टूबर और 27 अक्टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
प्रस्थान समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, यात्रा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।
यहां पढ़ सकते हैं अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।