मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये गंगा नारायण सिंह भाजपा उम्‍मीदवार

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये गंगा नारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। उन्‍होंने बीते सोमवार को पार्टी का दामन थामा था। इससे पहले वे आजसु पार्टी में थे।

सिंह पिछला विधानसभा चुनाव आजसु पार्टी की टिकट पर लड़े थे। तब उन्‍हें करीब 45 हजार वोट मि‍ले थे। भाजपा के उम्‍मीदवार विधायक राज पालीवार थे। इस बार पार्टी ने पालीवार का टिकट काट दिया है।