मेदिनीनगर। पलामू (Palamu) के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी देखने की व्यवस्था की गई है। बिना टिकट व बिना किसी शुल्क के दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे। कोयल रिवर फ्रंट पर मरीन ड्राइव कज साथ मैच का आनंद लिया जा सकता है। हॉकी में रूचि रखने वाले दर्शकों की भीड़ भी लग रही है।
विदित हो कि पलामू जिला प्रशासन के.सहयोग से प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय की ओर से झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्राफी 2023 का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। हॉकी का लाइव प्रसारण देख दर्शक काफी मनोरंजन कर रहे हैं।
उप निदेशक जनसंपर्क आनंद ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। झारखंड के लिए यह सुनहरा अवसर है। पूरी दुनिया में शहरों की पहचान इस बात से होती है कि सार्वजनिक स्थानों पर खेल संस्कृति एवं साहित्य से संबंधित कार्यक्रम किस आयोजित किये जाते है।
आनंद ने कहा कि हॉकी मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाना इस बात की पहल है कि लोगों की मांग होगी, तो शहर के सार्वजनिक स्थानों पर स्वस्थ मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा फिल्म शो आयोजित किये जा सकेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।