रांची। रांची महानगर काली पूजा समिति ने काली पूजा के सफल आयोजन की तैयारी जोर शोर से प्रारंभ कर दी है। समिति के निर्देश पर राजधानी के सभी काली पूजा समितियों के चुनाव भी संपन्न हो रहे हैं। मां का दरबार भव्यतम तरीके से सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। काली पूजा के साथ-साथ कई जगहों पर मेला भी लगाया जा रहा है।
काली पूजा के आयोजन की तैयारी को लेकर रांची महानगर काली पूजा समिति का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, महानगर अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से उनके आवास पर मुलाकात की। माता का चुनरी भेंटकर स्वागत किया। काली पूजा में सहयोग करने का अनुरोध किया। मंत्री ने काली पूजा समिति को शुभकामनाएं दी। हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया रांची महानगर काली पूजा समिति के पदधारी एवं पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव की बैठक 30 अक्टूबर को बिहार क्लब में अपराह्न 2 बजे से होगी। इसमें पूजा पंडालों के महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया जाएगा। पूजा के सफल संचालन के लिए प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि काली पूजा रांची सहित पूरे झारखंड में उत्साह के साथ मनाए जाने की परंपरा रही है। सदर अनुमंडल अधिकारी दीपक कुमार की उपस्थिति में कल महानगर काली पूजा समिति की बैठक होगी। उन्होंने सभी समितियों से आग्रह किया है कि मोटिवेशनल थीम पर आधारित पूजा पंडालों का निर्माण करें। सरकार और प्रशासन की गाइड लाइन के तहत आयोजन होंगे।
आज के प्रतिनिधिमंडल में बबलू वर्मा, कुमार श्रवण, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, करण सिंह, अर्जुन सिंह, यश वर्मा, मोहित रजक, रोहन सिंह, आयुष वर्मा, मिथलेश वर्मा, संजय सोनी, भोला केसरी, बंटी वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।