लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रेसिडेंट संजय पोद्दार और चेयरमैन ललित केडिया ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मौके पर चेयरमैन ललित केडिया समेत भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

मौके पर संजय पोद्दार ने कहा कि, ‘आज हम सब यहां एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, जो हमारे देश के स्वाभिमान, बलिदान, और अदम्य साहस का प्रतीक है। सबसे पहले, मैं उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई।

इस दिन का महत्व केवल हमारे इतिहास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध, और शक्तिशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें’।

*निरामया हॉस्पिटल में आईसीयू रूम का उद्घाटनः* कार्यक्रम के दौरान निरामया हॉस्पिटल, कोकर में पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया ने केक काटकर आईसीयू रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल की स्थापना 15 अगस्त 1991 को हुई थी। राज्यपाल मो। शफी कुरैशी ने इसका उद्घाटन आज ही के दिन वृहस्पतिवार को किया था। गुरुवार का यह दिन लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के लिए ऐतिहासिक है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुंदर राम सेसरिया, सज्जन कुमार छौछरिया, रवि जायसवाल, काली शर्मा, योगेंद्र कुमार ओझा, नेमी अग्रवाल, कुमुद झा, मनोज नरेडी, अरुण केजरीवाल, दिवाकर राजगढ़िया, रतन लाल अग्रवाल समेत भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे।

*ललित केडिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वजः* श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, तेतरटोली रांची स्थित कार्यालय में अध्यक्ष ललित केडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर उन्होंने कहा कि, भारत को 1947 में आज ही के दिन यानी पंद्रह अगस्त 1947 को औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।’’

भारत के लोग ‘‘लगभग दो सदी की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों के अभाव के बाद स्वशासन और संप्रभुता’’ की प्रबल इच्छा रखते थे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से चलाया गया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और उनका बलिदान रंग लाया। मौके पर समिति के सचिव नेमी अग्रवाल, सक्रिय सदस्य रतन लाल अग्रवाल, कर्मचारियों में साहू, रानी कुमारी, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

*सुनीता अग्रवाल ने तिरंगे को दी सलामीः* राजधानी रांची के लालपुर स्थित के मल्लिक स्कूल में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्य संजय पोद्दार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की सचिव सह प्रसिद्ध समाजसेविका, झारखंड वनिता उद्योग लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की प्रोजेक्ट हेड सुनीता अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने संयुक्त तौर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने सामूहिक राष्ट्रीय गायन पेश किया। मौके पर सुनीता अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, आज हमें उन स्वतंत्रता सैनानियों को सबसे पहले नमन करना चाहिए, जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर देश के विकास में अहम भूमिका अदा करने को प्रेरित किया।

*राजीव रंजन ने फहराया तिरंगाः* 15 अगस्त 2024 को रामलखन सिंह यादव हाई स्कूल कोकर, रांची में  प्रिंसिपल विनय रंजन ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण और बच्चे मौजूद थे। विद्यालय प्रांगण को केसरी, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय समेत शहीदों की शहादत  को याद किया।

’’ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख भर लो पानी’’ इस गीत पर तो बच्चों के अभिभावकों की आंखें भर आईं। बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाये। इसके उपरांत प्राचार्य विनय रंजन ने ने बहुत ही सुन्दर एवं प्रेरणादायक भाषण दिया और बच्चों को जीवन में उन्नति करने के कुछ नियम बताये। सारा स्कूल वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। अंत में बच्चों को लड्डू बांटे गये।

कार्यक्रम में पहुंचे एक दिव्यांग बच्चे को देखकर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, तेतरटोली, रांची के सक्रिय सदस्य रतन लाल अग्रवाल ने उसे उसके पैरों पर चलाने का संकल्प लिया। कहा कि, आप जल्द ही बगैर किसी के सहारे अपने पैरों पर चलेंगे। यह बात सुनकर दिव्यांग बच्चे की आंखें चमक उठीं।

मौके पर विनय रंजन, स्निग्धा सिंह, धनु महतो, बृजनंदन राम, संध्या रानी ओहदार, पामेला शांति खलखो, ममता कुमारी, शिव मूरत राम, पूनम कुमारी, उमेश महतो, सबिता देवी, सरस्वती देवी समेत बीएड प्रशिक्षु वीणा देवी समेत भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।