सेविकाओं को दि‍या गया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह ने की।

शिविर में उपस्थित सेविकाओं को बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर संध्या देवी ने कम्युनिटी बेस्ड ईवेंट और पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण दिया। इसमें समुदाय के साथ मिलकर किए जानेवाले प्रोग्राम और पोषण से संबंधित बच्चों के वजन व गर्भवती एवं धातृ महिलाओं की पूरी जानकारी एप में लोड करने के विषय में विस्तार से बताया गया।

इस मौके पर छोटी पांडेय, सजिना खातून, संगीता देवी, सावित्री देवी, विमला देवी, सुमन देवी, अंजु देवी, सरिता देवि, सुनीता देवी, बिन्दा देवी, चंद्रावती देवी, ज्ञान्ती देवी, कुसुम देवी, चिन्ता देवी, पार्वती देवी, बिन्दा देवी, अंजलि देवी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।