Jharkhand Weather : झारखंड से मॉनसून की वापसी शुरू, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड से दक्षिण पश्चिम मॉनसून-2023 की वापसी होने लगी है। इसकी वापसी 9 अक्टूबर, 2023 को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम भाग से शुरू हो गई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। राज्‍य में मॉनसून की स्थिति कमजोर रही। सबसे अधिक बारिश 52.2 मिली मीटर जामताड़ा के नाला में रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र के अनुसार सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस केवीके गोड्डा में दर्ज किया गया। इसी तरह न्‍यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रांची एयरपोर्ट में दर्ज किया गया।

राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्‍क रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।