यूथ फुटबॉल लीग के दोनों वर्ग में झारखंड ने मचाया धमाल

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। दिल्ली में आयोजित अंडर-12 यूथ बुरगोविंग फुटबॉल लीग के दोनों वर्ग में झारखंड ने धमाल मचाया। फाइनल में झारखंड की बालिका टीम विजेता रही। बालक वर्ग में झारखंड की टीम उप विजेता रही।

बालिका वर्ग के फाइनल में झारखंड ने गुरुग्राम को 5-0 से हराया। बालक टीम कड़ा मुकाबला कर 0-1 से उपविजेता रही। नितेश मुंडा को वेस्ट प्लेयर ऑल ओवर द मैच और वेस्ट स्कोरर का अवार्ड मिला। कल शाम 5 बजे रांची रेलवे स्टेशन में टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा।

विगत 3 अक्टूबर से चलने वाले लीग मैच में झारखंड की बालक-बालिका टीम ने लगातार शानदार प्रर्दशन कर जीत का परचम लहराया। लीग में 8 बालक और 8 बालिका टीम ने हिस्‍सा लिया था।

झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल की टीम ने दिल्ली में आयोजित लीग मैच में प्रतिदिन शानदार जीत हासिल कर एक नया इतिहास रचा है। लीग में बेस्ट प्लेयर ओवर ऑल द मैच सुश्री देवन्ती उरांव और संजना उरांव, ऑल ओवर हॉई स्कोरर जागृति उरांव को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बिशुनपुर में आयोजित जनजातीय ग्रामीण ओलम्पिक-2023 से चयनित खिलाड़ियों को विगत 1 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। इसमें सुश्री विनीता कुमारी, सृष्टि कुमारी, राधिका कुमारी, आस्था एक्का, शोभा उरांव, रश्मि कुजूर, प्रिन्सी उरांव थीं।

बालक टीम से नितेश मुंडा, प्रियांशु  भगत, सुमेल लकड़ा, आयुष लोहरा, आर्यन कुजूर, श्याम मुंडा, सुशान्त मुंडा, परमानंद उरांव, अनुज उरांव, अंशु कुमार सिंह इत्यादि शामिल थे।

कोच में रोशन उरांव, नंदलाल टाना भगत, कलावती कच्छप, सुमा कच्छप ने टीम का नेतृत्व किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।